मऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के पास कथित तौर पर अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के पास कथित तौर पर अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी FIRदर्ज की है और चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर पीएम मोदी की तस्वीर के पास सुई से बिंधे हुए 9 नींबू, चारों कोनों पर कलावा रक्षासूत्र बंधे 4 नारियल, लाल धागा और सिंदूर बिखरा हुआ मिला। इस असामान्य और संदिग्ध स्थिति को देखकर स्थानीय निवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दरोगा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए तंत्र-मंत्र की सामग्री को कब्जे में लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अज्ञात उपद्रवियों/असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र का माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने की मंशा से यह हरकत की गई हो सकती है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि इस घटना के पीछे शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं का पता लगाया जा सके।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026













