महराजगंज: घर के अंदर फंदे से लटका मिला संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

परतावल

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैजौली टोला झोझई गांव में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैजौली टोला झोझई गांव में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निशा पुत्री सुग्रीव(19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशा के पिता सुग्रीव व अन्य परिजन मजदूरी का कार्य करते हैं। मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे जब वे काम से घर लौटे तो उन्होंने निशा को फंदे से लटका हुआ देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.