परतावल: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से किशोर की मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 सरजू टोला में मंगलवार सुबह को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 सरजू टोला में मंगलवार सुबह को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर घर के अंदर मोबाइल चार्ज लगा रहा था।

मृतक की पहचान अंकुश राय पुत्र गोविंद राय, निवासी वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर ( कुर्मी टोला ) के रूप में हुई है। वह पी.एन.के. इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था और अपने परिवार का इकलौता वारिस बताया जा रहा है।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर परतावल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Voice Of News 24