बलिया: साहू समाज के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

बलिया

बलिया जनपद के भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के प्रथम आगमन पर जनपद में उत्सव जैसा माहौल रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलिया जनपद के भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के प्रथम आगमन पर जनपद में उत्सव जैसा माहौल रहा। रसड़ा से लेकर बलिया शहर तक उनके भव्य स्वागत के लिए समाज के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

स्वागत यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष ने नगरा, बेल्थरा रोड, बंसी बाजार, सिकंदरपुर और सुखपुरा होते हुए बलिया शहर का भ्रमण किया। शहर के चौक स्थित शहीद पार्क में उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात जीरा बस्ती में संगठन के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

शहीद चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद गांधी और राम जी गुप्ता ने शिवकुमार गुप्ता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, आकाश पटेल और नंदलाल गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि वे समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। समाज के हर वर्ग ने फूल-मालाओं और नारों के साथ नए नेतृत्व का स्वागत किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.