बलिया: बाबू मैनेजर सिंह मैराथन के लिए धावकों का महाकुंभ, केन्या-इथोपिया से पहुंचे खिलाड़ी

बलिया

बलिया जनपद के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रेरणा से बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में 28 जनवरी को होने वाली भव्य मैराथन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रेरणा से बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में 28 जनवरी को होने वाली भव्य मैराथन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भाग लेने के लिए न केवल देश के विभिन्न राज्यों से, बल्कि नाइजीरिया, इथोपिया और केन्या जैसे देशों से भी धावक बलिया पहुँच चुके हैं।

मैराथन संचालन समिति के पंकज सिंह ने बताया कि अब तक 3,000 धावकों ने पंजीकरण कराया है। मुख्य दौड़ (42.195 किमी) प्रातः 6:30 बजे वीर लोरिक स्टेडियम से शुरू होगी और बैरिया तिराहे पर संपन्न होगी। इसके अलावा 21 किमी, 10 किमी और महिलाओं के लिए विशेष 5 किमी दौड़ का भी आयोजन किया गया है।

पुरस्कारों की बारिश
विजेताओं के लिए समिति ने भारी प्रोत्साहन राशि रखी है:

फुल मैराथन: प्रथम 2.25 लाख, द्वितीय 1.25 लाख और तृतीय 75 हजार रुपए।

हाफ मैराथन (21 किमी): प्रथम 65 हजार, द्वितीय 45 हजार और तृतीय 30 हजार रुपए।

अन्य श्रेणियों में भी 25 हजार से 5 हजार रुपए तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

विदेशी मेहमानों और धावकों के रहने-खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे जनपद में उत्साह का माहौल है।

 

 

Voice Of News 24