खुर्जा
खुर्जा कला और संस्कृति के क्षेत्र में खुर्जा ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। खुर्जा फिल्म स्टूडियो के तत्वावधान में बड़े पर्दे की फिल्म “बंधन प्यार का” की शूटिंग का भव्य शुभारंभ श्रीमती प्रेम देवी पब्लिक स्कूल, समसपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खुर्जा कला और संस्कृति के क्षेत्र में खुर्जा ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। खुर्जा फिल्म स्टूडियो के तत्वावधान में बड़े पर्दे की फिल्म “बंधन प्यार का” की शूटिंग का भव्य शुभारंभ श्रीमती प्रेम देवी पब्लिक स्कूल, समसपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ।
फिल्म के मुहूर्त शॉट का उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. डी.पी. सिंह ने फीता काटकर किया। इस गरिमामयी अवसर पर पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह, चेयरमैन अंजना सिंघल, समाजसेवी मधु कुमार सिंह राणा और नेत्रपाल सोलंकी जैसी प्रमुख हस्तियां मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। खुर्जा फिल्म स्टूडियो के अध्यक्ष विपिन सिसोदिया ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।
रिश्तों और संस्कारों का संगम
अतिथियों ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “बंधन प्यार का” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय रिश्तों, संस्कारों और मानवीय संवेदनाओं की एक सशक्त प्रस्तुति है।
इस अवसर पर यामिनी ठाकुर, शीतल रानी, शाकुल तायल, विकास सोलंकी, रॉबिन राणा और रवि वर्मा सहित फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शूटिंग के पहले दिन कलाकारों में भारी उत्साह देखा गया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026





















