बुलंदशहर के नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौर लखनऊ में ‘वीरता पदक’ से सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के लखनऊ गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर बुलंदशहर पुलिस के लिए गौरव का क्षण आया, जब नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए ‘वीरता पदक’ से नवाजा गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के लखनऊ गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर बुलंदशहर पुलिस के लिए गौरव का क्षण आया, जब नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए ‘वीरता पदक’ से नवाजा गया।

लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंस्पेक्टर राठौर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। धर्मेंद्र सिंह राठौर ने जोखिमपूर्ण और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए असाधारण साहस का परिचय दिया था। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट और साहसिक कार्यों को देखते हुए शासन द्वारा इस वर्ष उन्हें वीरता पदक के लिए चुना गया।

वर्तमान में बुलंदशहर नगर कोतवाली की कमान संभाल रहे इंस्पेक्टर राठौर की इस उपलब्धि से जनपद के पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें इस बड़ी सफलता पर बधाई दी है।

 

 

 

Voice Of News 24