बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को डिबाई विधानसभा के राजघाट स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक चंद्रपाल सिंह द्वारा एक भव्य ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को डिबाई विधानसभा के राजघाट स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक चंद्रपाल सिंह द्वारा एक भव्य ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को विधायक के समक्ष रखा।
जनता दरबार में मुख्य रूप से सड़क, बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामले प्रमुखता से छाए रहे। विधायक ने प्रत्येक फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
“जनसेवा ही मेरा संकल्प”: विधायक चंद्रपाल सिंह
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा, “जनता की सेवा ही मेरा मुख्य संकल्प है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।”
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए इस दरबार से ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के समाधान की नई उम्मीद जगी है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















