लखनऊ
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अमले में इस वक्त इस्तीफों का सिलसिला तेज हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अमले में इस वक्त इस्तीफों का सिलसिला तेज हो गया है। ताजा मामले में डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। प्रशांत सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया है।
इस्तीफे में प्रशांत सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी पर की गई हालिया टिप्पणी से बेहद आहत हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में लिखा कि मुख्यमंत्री का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ‘नमक हलाली’ का हवाला देते हुए कहा कि जिस प्रदेश का खाते हैं, उसका पक्ष मजबूती से रखना उनका कर्तव्य है।
गौरतलब है कि यह मामला तब और गरमा गया जब इससे पहले अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के पक्ष में पत्र लिखकर इस्तीफा दिया था। अब प्रशांत सिंह द्वारा सीएम के सम्मान में पद त्यागने से शासन स्तर पर वैचारिक मतभेद और चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बलरामपुर: श्रीदत्तगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















