कसेर कला: छात्राओं के लिए किशोरवय जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य टिप्स

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में मंगलवार को किशोरवय जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में मंगलवार को किशोरवय जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस द्वितीय संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक करना था।

संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शिल्पी ने किशोरावस्था के चार महत्वपूर्ण चरणों और प्यूबर्टी (यौवनारंभ) के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की। डॉ. अवंतिका ने शारीरिक विकास के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता बताई, वहीं डॉ. बीनू ने श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया) जैसी स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। डॉ. बुलबुल ने शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों के बारे में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि उनके कॉलेज में क्षेत्र के 23 गाँवों की छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। इन छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए शासन द्वारा यह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला चिकित्सकों के स्वागत से हुआ, जो छात्रा अलीना और दुशांसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद, सिंहवीर प्रताप सिंह और एमएचएम समिति की छात्राओं सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.