बलिया: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर एसबीआई कर्मचारियों की हुंकार, एक दिवसीय हड़ताल

बलिया

बलिया जनपद के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (SBISA) के आह्वान पर मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को बलिया इकाई के बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल की और जमकर प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (SBISA) के आह्वान पर मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को बलिया इकाई के बैंक कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल की और जमकर प्रदर्शन किया। एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के कारण बैंकिंग कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए क्षेत्रीय सचिव श्री ब्रजेश द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में बैंक कर्मचारियों पर कार्य का बोझ अत्यधिक बढ़ गया है, जिसे देखते हुए ‘पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था’ लागू करना अब समय की अनिवार्य मांग है। उन्होंने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद की विभिन्न शाखाओं से आए बैंक कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संतोष मिश्र, अमित यादव, संदीप सिंह, अनिश सिंह, रविन्द्र कुमार और अभिषेक सहित भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्टाफ की कमी को दूर करने और बेहतर कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कर्मचारियों के तेवर मांगों को लेकर काफी कड़े नजर आए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.