बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित नरौरा थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राजकीय सम्मान के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित नरौरा थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और राजकीय सम्मान के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।

थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
समारोह के दौरान थाना प्रभारी ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील रहें और विशेषकर गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से अवगत कराने की भी अपील की। कार्यक्रम के समापन पर सभी पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















