अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में यूजीसी बिल वापस लेने हेतु सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ‘यूजीसी एक्ट 2026’ के विरोध में मंगलवार को परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में सवर्ण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ‘यूजीसी एक्ट 2026’ के विरोध में मंगलवार को परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में सवर्ण समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी एक्ट को ‘काला कानून’ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह बिल छात्र हितों के विरुद्ध है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इस ज्ञापन को राज्यपाल तक पहुँचाकर जल्द ही बिल वापस लेने की कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो सवर्ण समाज और परशुराम सेना के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

इस अवसर पर नेशनल मानवाधिकार के राष्ट्रीय महासचिव पंडित दिग्विजय दुबे, समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव अंशुमान पांडेय, सुनील पांडेय, सतीश पांडे, रत्नेश पाठक, नर्वदेश्वर शुक्ला, मयंक पांडेय और अनुभव पांडेय सहित सवर्ण समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24