बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरौरी (रानी कात्यानी) में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरौरी (रानी कात्यानी) में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ मनाया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कालीचरण और कृष्णा राष्ट्रवादी लोधी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

समारोह में स्कूली बच्चों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा मंचित नाटकों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूँज उठा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें चेतना नायक ने प्रथम, प्रशांत कुमार ने द्वितीय और कीर्ति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पप्पू सिंह मास्टर ने किया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। समारोह के समापन पर बूंदी (प्रसाद) का वितरण किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर विशिष्ट अतिथि ज्योति सिंह, अध्यक्ष राहुल प्रधान, संयोजक आकाश सागर, अशोक कुमार, बंटी सिंह, वीर सिंह, किरण देवी और अनोखी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















