आगरा
आगरा जनपद के ताजनगरी के लोहामंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक महिला की खुशियां उस वक्त लौट आईं, जब पुलिस ने चंद घंटों के भीतर उनके जेवरातों से भरा बैग बरामद कर लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के ताजनगरी के लोहामंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक महिला की खुशियां उस वक्त लौट आईं, जब पुलिस ने चंद घंटों के भीतर उनके जेवरातों से भरा बैग बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला बोदला से राजामंडी स्टेशन जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। जल्दबाजी में वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गई, जिसमें करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण थे। बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही महिला के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत लोहामंडी पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से ऑटो की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि महज 6 घंटे के भीतर बैग को सकुशल बरामद कर लिया गया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर महिला ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की शहर भर में सराहना हो रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















