मुरादाबाद: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मनीष सक्सेना ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित

मुरादाबाद

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मनीष सक्सेना की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मनीष सक्सेना की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उन्हें ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से नवाजा गया है। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

अपनी बेखौफ कार्यशैली के लिए मशहूर मनीष सक्सेना को यह मेडल उनकी विशिष्ट सेवाओं और अपराध नियंत्रण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि सक्सेना अपनी वीरता के लिए पूर्व में भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में उनकी कार्यकुशलता और अपराधियों के विरुद्ध कड़े रुख की पूरे महकमे में सराहना होती है। इस सम्मान से मुरादाबाद पुलिस और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

 

Voice Of News 24