आगरा
आगरा जनपद में PRD (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के मानदेय भुगतान में एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद में PRD (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के मानदेय भुगतान में एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में महानिदेशालय लखनऊ ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो अधिकारियों और एक वरिष्ठ लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि जिले के 4 थानों में तैनात पीआरडी जवानों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। जालसाजों ने फर्जी मस्टररोल तैयार किए और उन पर अधिकारियों की फर्जी मुहर व कूटरचित हस्ताक्षरों का सहारा लिया। इस खेल के जरिए उन जवानों के नाम पर भी भुगतान निकाला गया जो ड्यूटी पर मौजूद ही नहीं थे।
महानिदेशालय की इस बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि इस सिंडिकेट में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















