हापुड़: मां-बेटे के साथ मारपीट से आक्रोश, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

हापुड़

हापुड़ जनपद के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं, जहां मां और बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं, जहां मां और बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। दबंगों की इस गुंडागर्दी के खिलाफ दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अराजक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। हंगामे को देखते हुए कोतवाली में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

 

Voice Of News 24