सहारनपुर: आयुर्वेदिक छात्र की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के एक आयुर्वेदिक कॉलेज में दिल्ली से पढ़ाई करने आए छात्र विशाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के एक आयुर्वेदिक कॉलेज में दिल्ली से पढ़ाई करने आए छात्र विशाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि विशाल की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश है।

घटना के बाद से ही कॉलेज प्रशासन के लोग फरार बताए जा रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है। न्याय की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया और सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कॉलेज प्रबंधन को तत्काल मौके पर बुलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है जो परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बरकरार है।

 

Voice Of News 24