बलिया
बलिया जनपद में आज UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के विभिन्न नियमों और हालिया निर्णयों को लेकर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आज UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के विभिन्न नियमों और हालिया निर्णयों को लेकर युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए छात्रों और युवा प्रदर्शनकारियों ने SDM कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि वर्तमान नीतियां छात्र हितों के प्रतिकूल हैं, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। आक्रोशित युवाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में SDM को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत तहसील परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026




















