बुलंदशहर: कोटला गाँव में गंदगी का अंबार, दबंगों के खिलाफ ग्रामीणों में भारी रोष

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटला में इन दिनों गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटला में इन दिनों गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव के बीचों-बीच फैली इस गंदगी और अवैध रूप से डाले गए कूड़े के कारण स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा दूसरों की निजी भूमि पर जबरन भूसा और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। इस घूरे (कचरे के ढेर) से उठने वाली दुर्गंध और पनपते मच्छरों के कारण आसपास के मोहल्लों में गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। नेत्रपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, पिंकू सिंह, बिट्टू सिंह और रिंकल सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद संबंधित लोग कूड़ा हटाने को तैयार नहीं हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान भूरा सिंह से इसकी शिकायत की। ग्राम प्रधान ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि वे आपसी समझौते और नियमानुसार कार्रवाई के माध्यम से जल्द से जल्द कूड़ा हटवाने का प्रयास करेंगे ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.