मऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, अयोध्या से लौट रहे बिहार के 7 यात्री घायल

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 271 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 271 पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार बिहार के कटिहार जिले के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) का सचल दस्ता और एंबुलेंस मौके पर पहुँची, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंधेरे के कारण ‘एक्सीडेंटल ज़ोन’ बना एक्सप्रेसवे इस हादसे ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना स्थल के पास लगी हैलोजन लाइटें पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात में गहरा अंधेरा रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण यह पॉइंट अब ‘एक्सीडेंटल ज़ोन’ बन चुका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.