बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयगढ़ी नोदई स्थित प्राथमिक विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह और ‘विराट कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयगढ़ी नोदई स्थित प्राथमिक विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह और ‘विराट कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाचार्य, स्टाफ और ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने विधायक का पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण विराट कवि सम्मेलन रहा, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी वाणी और देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ के दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गुंजायमान रहा।
विधायक चंद्रपाल सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के साहित्यिक आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. स्वदेश यादव (इंचार्ज प्रधानाध्यापक) और प्रमोद कुमार (शिक्षा मित्र) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: जिरौली इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटाhttps://t.co/UyIjerlQoI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2026




















