डिबाई: रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की धूम, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलेज प्रबंधक पुरुषोत्तम वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ हुआ।

समारोह का मुख्य आकर्षण कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा रही। “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष के साथ यह यात्रा कॉलेज परिसर से शुरू होकर गंगा जी रोड, बड़ा बाजार, घंटाघर, बुद्ध चौक और सीताराम बाबा आश्रम तक पहुँची। यात्रा का मार्ग देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा और सीताराम बाबा आश्रम पर बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। नगर भ्रमण के बाद यात्रा वापस कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।

कॉलेज परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक ‘संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य’ बना। उन्होंने इस दिवस को राष्ट्रीय यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य रूप किशोर वार्ष्णेय, देवेंद्र कुमार, नटवर सिंह और लक्ष्मेंद्र तिवारी सहित समस्त शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.