डिबाई: एम.एस. पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर स्थित एम.एस. पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ बेहद हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर स्थित एम.एस. पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ बेहद हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से भारतीय गौरव की गाथा प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्र पाल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए मिष्ठान वितरण किया। समारोह में मुख्य रूप से अशोक कुमार, मुनेश कुमार, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, अनीता अग्रवाल, ज्योति साहनी और नीरज लोधी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन देश की सुख-समृद्धि के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.