धानी
महराजगंज जनपद में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर धानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंदराजीतपुर में मानवता की सेवा की एक मिसाल पेश की गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर धानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंदराजीतपुर में मानवता की सेवा की एक मिसाल पेश की गई। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रजासेवा संस्थान (उ.प्र.) के सचिव शैलेश त्रिपाठी पूर्व प्रधान, सिकंदराजीतपुर द्वारा गरीब, असहाय और वृद्धजनों की सेवा हेतु एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कंबल पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे बढ़ती ठंड को देखते हुए शैलेश त्रिपाठी ने अपने पैतृक गांव सिकंदराजीतपुर में लगभग 200 जरूरतमंद वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण के साथ-साथ उन्होंने सभी का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपस्थित बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और संतोष के भाव साफ देखे गए।
समाज सेवा ही असली राष्ट्रभक्ति इस अवसर पर शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र पर्व के मौके पर दीन-दुखियों की सेवा करना ही सच्ची देश सेवा है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने वृद्धजनों से उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ग्रामीणों ने की सराहना कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने शैलेश त्रिपाठी के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
बुलंदशहर: जिरौली इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटाhttps://t.co/UyIjerlQoI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2026




















