सिद्धार्थनगर: कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर हुआ, जहाँ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने परंपरागत रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया।

 

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिवार, अधिवक्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा संविधान देश की एकता और लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने अधिकारियों से गरीबों के प्रति संवेदनशील रहने और ईमानदारी से जनसेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का दूसरा बड़ा पड़ाव पुलिस लाइन रहा, जहाँ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस जवानों को देश की अखंडता की शपथ दिलाई। शांति के प्रतीक के रूप में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन किया गया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.