सिद्धार्थनगर: पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस की भव्यता, 18 टोलियों ने शक्ति प्रदर्शन कर जीता मन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गौरवशाली परंपरा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गौरवशाली परंपरा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य रैतिक परेड की सलामी ली।

शक्ति और अनुशासन का संगम

परेड का सफल नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक बांसी, सुश्री रोहिणी यादव (फर्स्ट इन कमांडर) ने किया। परेड में कुल 18 टोलियों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस बल, और एसएसबी के साथ-साथ एसओजी, साइबर सेल, एंटी रोमियो और फायर सर्विस जैसे विशिष्ट दस्तों ने मार्च पास्ट किया।

प्रतियोगितात्मक परेड में प्रशिक्षु आरक्षियों की टोली नंबर 01 को प्रथम, एसएसबी की आठवीं टोली को द्वितीय और महिला पुलिस बल की सातवीं टोली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड कमांडर रोहिणी यादव, द्वितीय कमांडर भाग्यवती पाण्डेय और तृतीय कमांडर शाइस्ता खां को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिसकर्मियों और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए 140 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। परेड का जीवंत संचालन करने वाले मुख्य आरक्षी दिलीप द्विवेदी (उद्घोषक) और साज-सज्जा टीम को भी विशेष रूप से सराहा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नाटकों के माध्यम से दर्शकों में जोश भर दिया।

शपथ और संदेश

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सभी उपस्थित पुलिस बल को कर्तव्य के प्रति ईमानदारी, राष्ट्रीय एकता की रक्षा और विवादों के संवैधानिक समाधान की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता और पुलिस बल के समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश, अपर पुलिस अधीक्षक, कमाण्डेंट एसएसबी सहित भारी संख्या में नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में एसएसपी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.