मेरठ: नाले में व्यक्ति के गिरने की सूचना पर मचा हड़कंप, 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नहीं मिला कोई सुराग

मेरठ

मेरठ जनपद में एक अज्ञात व्यक्ति के नाले में गिरने की सूचना ने पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद में एक अज्ञात व्यक्ति के नाले में गिरने की सूचना ने पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। मामला उस समय गरमा गया जब एक महिला ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम भारी लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुँच गई।

घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नगर निगम की जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया गया और नाले की गहराई से सफाई कराते हुए उसे पूरी तरह खाली कराया गया। पुलिस और राहत कर्मियों ने करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन नाले के भीतर कोई भी व्यक्ति या शव बरामद नहीं हुआ।

मैराथन सर्च ऑपरेशन के बाद जब कुछ हाथ नहीं लगा, तो पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि, अधिकारियों को आशंका है कि संभवतः महिला को कोई गलतफहमी हुई थी या उसने किसी अन्य चीज को गिरते देख व्यक्ति समझ लिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है ताकि सूचना की सत्यता की पुष्टि की जा सके। इस हंगामे के चलते इलाके में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.