बलिया पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की धूम: मंत्री दयाशंकर सिंह ने ली परेड की सलामी, पुलिसकर्मी सम्मानित

बलिया

बलिया जनपद के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर 77वां गणतंत्र दिवस अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर 77वां गणतंत्र दिवस अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

शौर्य और अनुशासन का संगम: भव्य परेड

समारोह का मुख्य आकर्षण पुलिस बल की भव्य परेड रही, जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने किया। परेड में नागरिक पुलिस, महिला दस्ता, SWAT टीम, डायल-112, यातायात पुलिस, रेडियो शाखा और फायर ब्रिगेड सहित कुल 08 टोलियों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। परेड के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। प्रतियोगितात्मक परेड में टोली नंबर 05 (महिला दस्ता) को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि टोली 01 और 02 क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

 

वीरता और सेवा के लिए मिला सम्मान

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री और पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदकों से अलंकृत किया:

नारायणकान्त सरोज (उ.नि.): राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक।

विश्वनाथ यादव (निरीक्षक): डीजीपी उत्तर प्रदेश का गोल्ड मेडल।

अजय कुमार त्रिपाठी (उ.नि.): सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न।

साथ ही, निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया सहित 10 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट एवं अति-उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। डायल-112 की टीमों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता सेनानियों का नमन और सांस्कृतिक छटा

राष्ट्र के प्रति बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में बलिया पुलिस की कानून व्यवस्था और मानवीय सहायता के कार्यों की जमकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एएसपी (उत्तरी/दक्षिणी), सभी क्षेत्राधिकारी और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.