बलिया
बलिया जनपद के विकास भवन परिसर में सोमवार को एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास भवन परिसर में सोमवार को एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ओजस्वी राज ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। कायाकल्प योजना के तहत विकास भवन का स्वरूप अब पूरी तरह आधुनिक और भव्य हो गया है।

सेल्फी प्वाइंट के अलावा परिसर में नए प्रवेश द्वार, ध्वजारोहण स्थल और मुख्य द्वारों का नवीनीकरण कर इसे नया लुक दिया गया है। उद्घाटन के दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के नवाचार विकास भवन को नई पहचान देंगे और लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में रहेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि परिसर में जल्द ही एक नया कैफे खोला जाएगा। इस कैफे की विशेषता यह होगी कि इसे स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा, जहाँ बलिया के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर मिलेंगे। यह सौंदर्यीकरण न केवल आकर्षण का केंद्र है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।
बुलंदशहर: आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक का पैर कई जगह से टूटाhttps://t.co/SpjmF3Preo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2026




















