सिद्धार्थनगर: एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कैंप कार्यालय पर फहराया तिरंगा, जनपदवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में पुलिस महकमे द्वारा राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में पुलिस महकमे द्वारा राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन ने अपने कैंप कार्यालय पर विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी ने वहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारीगणों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का संदेश दिया।

इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) द्वारा पुलिस कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया। जनपद के समस्त थानों और पुलिस चौकियों में भी प्रभारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पुलिसकर्मियों को बेहतर कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई और आपस में मिठाई बांटकर खुशियां साझा की गईं। पूरे जिले में पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण और गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

 

Voice Of News 24