सिद्धार्थनगर: मोहाना थाने में छात्राओं को दी गई ‘मिशन शक्ति’ और साइबर सुरक्षा की जानकारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे “महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान” के तहत सोमवार को थाना मोहाना परिसर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे “महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान” के तहत सोमवार को थाना मोहाना परिसर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौऱयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति और साइबर पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी विस्तृत जानकारी

कार्यशाला के दौरान टीम ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), और 1098 (चाइल्ड हेल्प लाइन) के उपयोग के बारे में बताया गया। इसके अलावा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े अन्य नंबरों जैसे 108, 102 और अग्निशमन सेवा 101 के प्रति भी सचेत किया गया।

साइबर अपराध और सुरक्षा पर जोर

पुलिस टीम ने उपस्थित पुरुषों और विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। उन्हें 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के महत्व और ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में संवेदनशील बनाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के प्रति सशक्त बनाना है।

 

 

Voice Of News 24