महराजगंज: बालमुकुन्द द्विवेदी का ‘ऑडिटर’ पद पर चयन, जनपद का बढ़ाया मान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा घोषित अंतिम चयन परिणाम में जनपद के सिन्दुरियाँ निवासी बालमुकुन्द द्विवेदी ने ऑडिटर (लेखा परीक्षक) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा घोषित अंतिम चयन परिणाम में जनपद के सिन्दुरियाँ निवासी बालमुकुन्द द्विवेदी ने ऑडिटर (लेखा परीक्षक) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

बालमुकुन्द ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और भाइयों के सहयोग को दिया है। उल्लेखनीय है कि बालमुकुन्द का परिवार प्रशासनिक और शैक्षिक सेवाओं के लिए जाना जाता है। उनके बड़े भाई मारुति नन्दन द्विवेदी PCS (वाणिज्य) और दूसरे भाई विवेक प्रकाश द्विवेदी समीक्षा अधिकारी (RO) के रूप में सचिवालय लखनऊ में कार्यरत हैं। साथ ही उनके चाचा छैलाबिहारी द्विवेदी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर सुरेन्द्रमणि द्विवेदी, त्रियुगी नारायण द्विवेदी, शम्भूशरण द्विवेदी और दीनानाथ द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है। गांव के लोगों का कहना है कि बालमुकुन्द की सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.