बुलंदशहर: हिम्मतगढ़ी खाद गोदाम पर तिरंगे की आन-बान-शान, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर के ग्राम हिम्मतगढ़ी स्थित सहकारी समिति खाद गोदाम पर सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गौरव और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर के ग्राम हिम्मतगढ़ी स्थित सहकारी समिति खाद गोदाम पर सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गौरव और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर समिति परिसर को तिरंगों और फूलों से सजाया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण के साथ किया गया। तिरंगा फहराने के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान रहा।

 

इस अवसर पर आंकिक कृष्ण कांत शर्मा, सभापति रिक्की केश शर्मा और उपसभापति सोनू कुमार लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की अपील की।

समारोह में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी और शांतिपूर्ण व गरिमामय वातावरण में आयोजन संपन्न हुआ।

 

 

Voice Of News 24