हिम्मतगढ़ी: सिविलियन जूनियर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, प्रधानाचार्या ने फहराया तिरंगा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर के ग्राम हिम्मतगढ़ी स्थित सिविलियन जूनियर विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर के ग्राम हिम्मतगढ़ी स्थित सिविलियन जूनियर विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा।

सोमवार सुबह 10:25 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा देवी ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिसमें विद्यालय स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ प्रतिभाग किया।

 

प्रधानाचार्या उषा देवी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की शक्ति और नागरिक कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत लघु संदेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर ऊषा कुमारी, संजीत कुमार, रेखा देवी, मृणालिनी वार्ष्णेय, सरोज देवी, सुनीता देवी सहित समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.