मऊ
मऊ जनपद की मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोकशी के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद की मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोकशी के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि खैराबाद निवासी शातिर अपराधी जावेद (40), पुत्र नेसार, अतरारी चुंगी से परासखाड़ गांव की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने परासखाड़ ऊसर बाग स्थित कूड़ादान प्लांट के पास घेराबंदी की। संदिग्ध अवस्था में आते दिखे जावेद को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कमर से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर सीधा हमला कर दिया।
आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली
पुलिस की चेतावनी के बावजूद जावेद लगातार फायरिंग करता रहा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, चैंबर में फंसा एक खोखा और अन्य कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जावेद काफी समय से फरार चल रहा था और उस पर गोकशी के कई गंभीर मामले दर्ज थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
बुलंदशहर: जिरौली इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटाhttps://t.co/UyIjerlQoI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2026



















