बुलंदशहर: जिरौली इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत जिरौली स्थित टीएचएपी हायर सेकेंडरी स्कूल (इंटर कॉलेज) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत जिरौली स्थित टीएचएपी हायर सेकेंडरी स्कूल (इंटर कॉलेज) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

ध्वजारोहण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित प्रेरक नाटक, ओजस्वी भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राष्ट्र निर्माण का संदेश विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र के प्रति सजग, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बृजेश कुमार, रोहतक सिंह यादव, राजकुमार मीना, सीपी सिंह, मनोज कुमार शर्मा, रेखा देवी, अनीता शर्मा, पूजा शर्मा और रानी ठाकुर सहित समस्त शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

 

Voice Of News 24