दानपुर (बुलंदशहर)
सोमवार को देशभर के साथ-साथ बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोमवार को देशभर के साथ-साथ बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे साधन सहकारी समिति दानपुर पुवायां और राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रांगण में तिरंगा फहराया गया।
शान से फहराया तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण रहा, जो समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण समारोह ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी के कर-कमलों द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली।
अधिकारी और किसान रहे मौजूद इस अवसर पर कृषि विभाग और विकास विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी अशोक शर्मा, कृषि निरीक्षक डॉ. महेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद ,अशोक कुमार, खेमपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और समिति के सचिव यादराम ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
किसानों में दिखा उत्साह सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के किसानों ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्य रूप से सहाब सिंह, रूपराम, उमेश कुमार, कौशल और विकास सहित दर्जनों क्षेत्रीय किसान इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। उपस्थित वक्ताओं ने किसानों के हित और गणतंत्र के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
मऊ: डायलिसिस मशीनों का ‘डकैत’ निकला लखनऊ का डॉक्टर, अस्पताल में टेक्नीशियन को बंधक बना की थी लूटhttps://t.co/FqYjc9VU6Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 25, 2026



















