पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अलका याग्निक और शिबू सोरेन को पद्म भूषण

ब्यूरो रिपोर्ट

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष कुल 132 हस्तियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 114 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इस सूची में कला, समाज सेवा और राजनीति जगत के कई बड़े नाम शामिल हैं।

बता दें, इस वर्ष पद्म विभूषण पुरस्कार पांच प्रमुख व्यक्तित्वों को मिला है, जिसमें धर्मेंद्र (कला)- मरणोपरांत, वीएस अच्युतानंदन (सामाजिक कार्य)- मरणोपरांत, केटी थॉमस (सामाजिक कार्य), पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा), एन राजम (कला) के लिए सम्मानित किया गया है।

बता दें, देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण 13 व्यक्तित्वों को दिया गया है, जिसमें अलका याग्निक (कला), भगत सिंह कोश्यारी (सार्वजनिक मामले), कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (मेडिकल), मामूटी (कला), डॉ. नोरि दत्तात्रयेदु (मेडिकल), पीयूष पांडेय (कला)- मरणोपरांत, एसकेएम मैलानंदन (सामाजिक कार्य), एस आर गणेश (कला), शिबू सोरेन (सार्वजनिक मामले), उदय कोटक (उद्यम), वीके मल्होत्रा (सार्वजनिक मामले)- मरणोपरांत, वेल्लापल्ली नटेसन (सार्वजनिक मामले), विजय अमृतराज (खेल) के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं, इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से 114 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से योगदान देने वाले लोग शामिल हैं। इनमें अभिनेता, खेल हस्तियां, समाजसेवी और वैज्ञानिक शामिल हैं।

बता दें, राज्य और क्षेत्रों के आधार पर वितरण किया गया हैं। जिसमें इस बार केरल से 8, तमिलनाडु से 13, बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.