बुलंदशहर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम नयावास में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम नयावास में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहाँ निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय 25 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

निर्माणाधीन मकान पर हुआ हादसा ग्राम प्रधान रामवीर के अनुसार, नयावास निवासी सौरभ (पुत्र भूपेंद्र सिंह) रामनगर गाँव में लक्ष्मण सिंह के मकान पर लेंटर डालने का काम कर रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे, काम के दौरान सौरभ का संपर्क मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हो गया। करंट इतना जोरदार था कि सौरभ बुरी तरह झुलस कर मौके पर ही गिर पड़ा।

अलीगढ़ ले जाते समय तोड़ा दम हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा पर उठे सवाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी इलाके और निर्माण स्थल के ऊपर से गुजरती यह हाईटेंशन लाइन लंबे समय से खतरे का सबब बनी हुई थी, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिसकी कीमत एक युवा जान देकर चुकानी पड़ी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.