मऊ: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं का स्वागत, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित

मऊ

मऊ जनपद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की शपथ दिलाई गई और मतदाता जागरूकता पर जोर दिया गया।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि जिले में लगभग 35% लोग मतदान नहीं करते। उन्होंने ‘शत-प्रतिशत मतदान’ का आह्वान करते हुए कहा कि आपका एक वोट नीतियों और सरकार के भविष्य को तय करता है। इस अवसर पर तुवा आफरीन, मोहम्मद असलम और आयुष शर्मा सहित कई नए मतदाताओं को उनके एपिक (EPIC) कार्ड सौंपे गए।

 

उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया में बेहतरीन योगदान के लिए एईआरओ दीक्षांत मिश्रा, गौरव सिंह और शैलेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही, संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले सुपरवाइजर्स और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को भी पुरस्कृत किया गया, जिनमें

मऊ क्षेत्र: बीएलओ संगीता, अकील अहमद और शाहिद जमाल।

घोसी क्षेत्र: अशोक कुमार यादव और इरशाद।

मोहम्मदाबाद गोहाना: नंदकुमार गौतम और राणा प्रताप यादव।

मधुबन: आशीष सिंह और गौरव जयसवाल।

जागरूकता का उद्देश्य 25 जनवरी 2011 से शुरू हुए इस दिवस का मुख्य लक्ष्य पात्र युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना है। अधिकारियों ने विशेष रूप से महिलाओं के नामांकन पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया ताकि लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो सके।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.