बुलंदशहर: अहमदगढ़ में भाजपा नेता की मासूम बेटी का अपहरण, बाइक खराब होने पर पकड़ा गया आरोपी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के कोठी वाला मोहल्ले में शनिवार देर शाम एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के कोठी वाला मोहल्ले में शनिवार देर शाम एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई। यहाँ भाजपा नेता की चार वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर भाग रहे एक युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। आरोपी की बाइक में आई तकनीकी खराबी मासूम के लिए जीवनदान साबित हुई।

गली में खेलते समय उठाया

पीड़ित भाजपा नेता लवकुश पंडित ने बताया कि शनिवार रात करीब 7:15 बजे उनकी 4 वर्षीय पुत्री अंशिका शर्मा घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक वहां पहुंचा और मासूम को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर शिकारपुर मुख्य मार्ग की ओर भागने लगा।

 

वीडियो कॉल से हुई पहचान

आरोपी अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि आनंद फौजी की दुकान के पास उसकी बाइक अचानक खराब होकर बंद हो गई और वह बच्ची समेत गिर पड़ा। दुकान पर मौजूद पंकज चौधरी को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत अपने भतीजे मयंक को वीडियो कॉल कर बच्ची का चेहरा दिखाया। मयंक ने बच्ची को पहचानते हुए बताया कि वह उसके चाचा लवकुश की बेटी है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू

सूचना मिलते ही परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को सकुशल छुड़ाकर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अरविंद पुत्र वीरपाल सिंह (निवासी ग्राम बाद) बताया है। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपहरण के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.