बुलंदशहर: सपा के ‘एस.आई.आर. फॉर्म’ अभियान को धार देने उतरीं अर्चना पांडा, घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे एस.आई.आर. फॉर्म (SIR Form) गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए डिबाई की पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की पत्नी और सपा नेत्री अर्चना पांडा ने कमान संभाल ली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे एस.आई.आर. फॉर्म (SIR Form) गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए डिबाई की पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की पत्नी और सपा नेत्री अर्चना पांडा ने कमान संभाल ली है। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से उन्होंने डिबाई और अनूपशहर विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क किया।

गांव-गांव पहुंचकर बढ़ाया उत्साह

अर्चना पांडा ने अनूपशहर, तेलियानगला, शाहजहांपुर, बगसरा, सूरजपुर मखैना, रूपबास, ऐंचोरा, जिरौली, मकदपुर, अहमदगढ़, भेलई और उवैमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें मतदाता सूची के शुद्धिकरण और एस.आई.आर. फॉर्म भरने की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत है, इसलिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना और उसे सही रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

लोकतंत्र की मजबूती पर जोर

जनसभाओं को संबोधित करते हुए अर्चना पांडा ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। शुद्ध मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की सहायता करें।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया और भारी संख्या में ग्रामीणों ने अभियान को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के तमाम स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.