बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रामघाट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रामघाट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को थाना प्रभारी संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के जरगवां सहित मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने मनजीत तिराहे से फौजी चौराहे तक भारी पुलिस बल के साथ मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली और वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की। गश्त के माध्यम से पुलिस ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया, बल्कि स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें जागरूक भी किया।
पैदल गश्त में शामिल रहे अधिकारी: इस अभियान में उप निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह, संजीत कुमार, गंगा घाट चौकी प्रभारी आशीष कुमार, मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अलाउद्दीन और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल थाने को दें ताकि राष्ट्रीय पर्व पर सौहार्द बना रहे।
मऊ: अस्पताल में फिल्मी अंदाज में लूट, गार्ड को बंधक बना ले गए 17 लाख की डायलिसिस मशीनhttps://t.co/15BEArMjqT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026




















