महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदाबहार फिजिकल अकादमी बेलवाकाजी में आयोजित अंतरजनपदीय दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए धावकों ने अपनी प्रतिभा और बेमिसाल दमखम का प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदाबहार फिजिकल अकादमी बेलवाकाजी में आयोजित अंतरजनपदीय दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए धावकों ने अपनी प्रतिभा और बेमिसाल दमखम का प्रदर्शन किया। बालक व बालिका वर्ग में आयोजित अलग-अलग दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में धावकों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य विजेता प्रतिभागियों को साइकिल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
1600 व 5000 मीटर दौड़ में मऊ और गोरखपुर का दबदबा
बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में मऊ जिले के अनिल राजभर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बनारस के विशाल पाल द्वितीय और अभिषेक राजभर तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा, पांच किलोमीटर की लंबी दौड़ में गोरखपुर के अभिषेक ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में भी बनारस के विशाल पाल दूसरे और अभिषेक राजभर तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग: 800 मीटर में नंदिनी तो 3 किमी में पूनम रहीं अव्वल
बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गाजीपुर की नंदिनी राजभर ने प्रथम, मऊ की अर्चना ने द्वितीय तथा गाजीपुर की निक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं तीन किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कुशीनगर की पूनम निषाद ने पहला स्थान झटका। प्रतियोगिता में छाया भारती दूसरे और अरिष्का सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विजेताओं को स्कूटी और साइकिल देकर किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को गंगादीन की ओर से स्कूटी भेंट की गई। वहीं अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को साइकिल प्रदान की गई।
इस अवसर पर संतोष साहनी, मनीष साहनी, गोपाल साहनी सैनिकगण दीनानाथ विश्वकर्मा, राजकिशोर चौहान, सरदार राजभर, श्रीपत मौर्य, चंद्रप्रकाश चौधरी और सुग्गन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












