बुलंदशहर: राजघाट चौराहे पर पुलिस का कड़ा पहरा, गणतंत्र दिवस को लेकर डिबाई-नरौरा में हाई अलर्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा गणतंत्र दिवस पर्व को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा गणतंत्र दिवस पर्व को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नरौरा नगर क्षेत्र और विशेषकर राजघाट चौराहे जैसे प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के साथ ही हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

राजघाट चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के हेलमेट, सीट बेल्ट और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही गाड़ियों के शीशों पर लगी काली फिल्मों को मौके पर ही उतरवाया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और होटल-ढाबों पर भी नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हुआ है।

 

Voice Of News 24