सिद्धार्थनगर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस, लोहिया कलाभवन में हुआ भव्य आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” की संकल्पना के साथ लोहिया कलाभवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” की संकल्पना के साथ लोहिया कलाभवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार शुक्ल, डुमरियागंज सांसद श्री जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्री श्यामधनी राही और शोहरतगढ़ विधायक श्री विनय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और जनसमूह ने भारत सरकार के गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और विकास की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के विकास का इंजन बन चुका है। वहीं, राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उज्जवल उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24