परतावल
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 में शनिवार तड़के एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 में शनिवार तड़के एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह की सजगता के चलते एक मेडिकल स्टोर में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों को भारी नुकसान होने से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार बताते चले की शनिवार तड़के करीब 4 बजे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह अपने निजी आवास से प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पास ही स्थित राजेश मेडिकल स्टोर संचालक दिग्विजय शर्मा से निकलते धुएं पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत दुकान के पास जाकर जायजा लिया और आग लगने की पुष्टि होते ही पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और विधायक व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि इस अग्निकांड में मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयां और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया, जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि भोर का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
बिजली सप्लाई बंद करके ही निकलें घटना के बाद विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, अक्सर शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। लोग घर या दुकान से बाहर निकलते समय मेन स्विच और बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दें, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने विधायक की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि वे समय रहते धुआं न देखते, तो यह आग घनी आबादी वाले इस बाजार में विकराल रूप ले सकती थी।
बुलंदशहर: मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान और ठेकेदार को काम रोकने पर किया मजबूरhttps://t.co/115qniJXxe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 24, 2026




















