कानपुर: प्रेमिका के घर ‘मजनूं’ ने बक्से में गुजारे 45 मिनट, सांस फूलने पर खुला राज; वीडियो वायरल

कानपुर

कानपुर जनपद के एक फिल्मी ड्रामा असल जिंदगी में देखने को मिला। चकेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी-छिपे पहुंचे प्रेमी को अपनी जान बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लोहे के बक्से में कैद रहना पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के एक फिल्मी ड्रामा असल जिंदगी में देखने को मिला। चकेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी-छिपे पहुंचे प्रेमी को अपनी जान बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लोहे के बक्से में कैद रहना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

“ताला लगा के उसने सोचा कि राज गहरा है, पर किस्मत की चाबी पर घर वालों का पहरा है। बाहर निकलने पर जब पुलिस ने शक्ल देखी, तो पता चला कि आशिक का चेहरा बड़ा सुनहरा है।”

 

चाची के आने पर मची खलबली

शुक्रवार सुबह जब प्रेमिका का भाई ट्रैक्टर लेकर और मां फैक्ट्री काम पर गई थी, तभी उसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसी बीच अचानक युवती की चाची वहां पहुंच गईं और दरवाजा खटखटाने लगीं। पकड़े जाने के डर से घबराई प्रेमिका ने आव देखा न ताव और अपने प्रेमी को कमरे में रखे एक बड़े लोहे के बक्से में ठूंसकर ऊपर से ताला जड़ दिया।

सांस फूलने लगी तो हुई आहट

काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर चाची को शक हुआ और उन्होंने परिजनों को बुला लिया। घर की तलाशी ली गई लेकिन युवक कहीं नहीं मिला। तभी बक्से के अंदर से कुछ खड़खड़ाहट और कराहने की आवाजें आने लगीं। दरअसल, 45 मिनट तक बंद रहने के कारण युवक की सांस फूलने लगी थी।

चाबी का ड्रामा: परिजनों ने जब चाबी मांगी तो युवती ने बहानेबाजी की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में दबाव पड़ने पर ताला खोला गया।

बक्से से निकला प्रेमी: जैसे ही बक्सा खुला, अंदर रजाई के नीचे दबा प्रेमी हांफता हुआ बाहर निकला।

पुलिसिया कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी और चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद भीड़ ने इस पूरे ‘बक्सा कांड’ का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.